मोहित और समिक्षा की कहानी, जो दोस्ती और प्यार के बीच के अंतर को बताती है। क्या आप जानते हैं कि इनमें क्या फर्क है? आइए, इस सवाल का जवाब हम इस कहानी में ढूंढें।
यह कहानी मेरे दो दोस्तों मोहित और समीक्षा के बारे में है। जब भी मैं अपने स्कूल के दिनों को याद करता हूँ, तो यह किस्सा मेरे जहन में आ जाता है। यह कहानी पूरी तरह से उनके अनुभवों पर आधारित है, और इसका किसी भी तरह से लेखक की अपनी जिंदगी से कोई संबंध नहीं है
कभी-कभी, जिन रिश्तों को हम सहेजकर रखना चाहते हैं, वो हमारी भावनाओं के बोझ तले टूट जाते हैं।
कहानी की शुरुआत मेरी सातवीं कक्षा से होती है, जब मैं मोहित, एक शर्मीला लड़का था। स्कूल में नए सत्र की शुरुआत हुई थी और हमारी कक्षा में कई नए बच्चे आए थे। उनमें से एक लड़की थी, समीक्षा, जिसने मुझे कुछ अलग सा महसूस कराया।
उसका सांवला रंग, बड़ी-बड़ी आँखें, और तेज आवाज़, सब कुछ मुझे खास लगा। पहले महीने मैंने बस उसे देखा, लेकिन उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। फिर धीरे-धीरे, पढ़ाई के बहाने उससे बात करने की कोशिश की, और आखिरकार हम दोस्त बन गए।
एक दिन स्कूल से लौटते वक्त, मैंने देखा कि उसका घर मेरे घर के पास ही था। उसने मुझे देखा और हल्की मुस्कान के साथ घर के अंदर चली गई। उस मुस्कान में मुझे एक ऐसा एहसास हुआ, जैसे वह खजाना हो जिसे मैं किसी भी हालत में खोना नहीं चाहता था।
अब हम स्कूल और कोचिंग के रास्ते साथ में तय करने लगे थे। दोस्तों की तरह मिलना, पढ़ाई के बहाने एक-दूसरे के घर जाना और छोटी-छोटी बातों पर हँसना, यह सब मुझे एक नई दुनिया में ले जा रहा था।
वो पहला कदम जो सब बदल गया
समय बीतते-बीतते, मेरी भावनाएं दोस्ती से बढ़कर कुछ और बन गईं। दिल और दिमाग के बीच की जंग ने मुझे यह समझाया कि अब मेरी भावनाएं दबाने से काम नहीं चलेगा। कुछ दिनों बाद, मैंने अपने दिल की बात कहने का फैसला किया।
फरवरी का महीना था, कोचिंग से लौटते वक्त मैंने समिक्षा से कहा, "मुझे तुमसे कुछ कहना है।" वह मुस्कुराते हुए बोली, "बोलो।" मेरे शब्द अटक रहे थे, लेकिन फिर भी मैंने हिम्मत जुटाई और कहा, "I like you."
उसके चेहरे पर एक अजनबी सी उदासी और गुस्सा था। उसने साइकिल रोकी, मुझे देखा और बोली, "तुमने ऐसा कैसे सोच लिया? मैं तुम्हें सिर्फ दोस्त मानती थी।" उसके शब्दों ने मेरे अंदर गहरी चोट पहुंचाई, और उस पल में मैंने महसूस किया जैसे मेरे आस-पास का हर कुछ थम गया हो। मुझे वह हर एक पल याद आया, जब हम साथ हँसते थे, बात करते थे। वह मुस्कान, वह छोटी-छोटी बातें, सब कुछ अब जैसे एक सपना सा लगने लगा।
मेरे अंदर एक गहरी खालीपन और निराशा फैल गई। मैंने सोचा, क्या मैंने खुद को धोखा दिया था? क्या मुझे दोस्ती से ज्यादा की उम्मीद करनी चाहिए थी? वह दिन मेरे लिए मानो रिश्तों का एक कठोर पाठ था।
समय का मरहम और एक अनकहा सच
उस दिन के बाद, हम दोनों एक-दूसरे से अनजान बनकर गुजरने लगे। हम रास्तों पर मिले, लेकिन जैसे एक-दूसरे को नहीं देखा। वक्त की धारा ने हमसे कई बार मिलाया, लेकिन कभी कुछ नहीं बदला।
कुछ सालों बाद, समीक्षा ने एक दिन मुझसे बात करने की हिम्मत जुटाई। उसने कहा, "तुमने मुझसे बात करना क्यों बंद कर दिया?" उसके सवाल में एक ऐसी मासूमियत थी, जैसे वह कुछ कहना चाह रही हो, लेकिन डर रही हो।
मैंने धीमे से जवाब दिया, "तुमने जो कहा, उसके बाद मुझे लगा कि हमारी दोस्ती खत्म हो गई।" समीक्षा ने थोड़ी देर चुप रहकर कहा, "मोहित, मैंने ऐसा नहीं कहा था। मैं सिर्फ तुम्हारे भावनाओं को समझाने की कोशिश कर रही थी। तुम्हारी दोस्ती मेरे लिए बहुत मायने रखती थी, और मैं चाहती थी कि वह खत्म न हो।"
सीख जो इस रिश्ते ने दी
इस रिश्ते ने मुझे यह सिखाया कि रिश्तों में सीमाएं होती हैं, जिन्हें समझना और उनका सम्मान करना जरूरी है। हर एहसास प्यार नहीं होता, और हर प्यार दोस्ती को खत्म नहीं करता। अगर मैंने अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से संभाला होता, तो शायद हमारी दोस्ती आज भी बरकरार होती।
लेकिन एक बात मुझे सिखने को मिली, कभी-कभी रिश्ते हमें सिखाने के लिए आते हैं, निभाने के लिए नहीं। जब हमें समझ आता है कि कुछ रिश्ते किसी खास मकसद से जुड़े होते हैं, तो हम उन रिश्तों को उसी रूप में समझते हैं, जैसा वह हैं। और जब वह चले जाते हैं, तो उनका सिखाया हुआ पाठ हमारे जीवन को नया मोड़ देता है।
आज भी जब कभी बात दोस्ती और प्यार की होती है, तो मुझे यह किस्सा याद आ जाता है और साथ ही यह सबक की, "कभी-कभी, रिश्ते हमें सिखाने के लिए आते हैं, निभाने के लिए नहीं।"
No comments:
Post a Comment