Sunday, 4 February 2024

जो किताबों से यारी रखते हैं।

जो किताबों से यारी रखते हैं,
वे समझ समाज की बड़ी भारी रखते हैं।
जेब में दुनियादारी रखते हैं
जो किताब से यारी रखते हैं

परख लोगों की अच्छी रखते हैं।
जुबान में हर बात का जवाब रखते हैं,
हर बात का पर हिसाब रखते हैं
जो किताब से यारी रखते हैं।।

सोच को सजीव कर,
जीवन का का नया आयाम बनाते हैं।
अपने अफसाने में, हर रंग भरते हैं।
जो किताब से यारी रखते हैं।।

हर पन्ने पर हक हो उनका,
ऐसी वो कहानी बनाते हैं,
फिर किताब के हर पन्ने में,
ख्वाबों का एक सफर छुपाते हैं।।

जो किताब से यारी रखते हैं,
उनकी दुनिया है,शब्दों का संसार,
कहानियों से सजीव होता है उनका प्यार।
जो किताब से यारी रखते हैं।।

No comments:

Post a Comment

दोस्ती या प्यार : फर्क समझ मेरे यार!

 मोहित और समिक्षा की कहानी, जो दोस्ती और प्यार के बीच के अंतर को बताती है। क्या आप जानते हैं कि इनमें क्या फर्क है? आइए, इस सवाल का जवाब हम ...